भिलाई,26 दिसंबर। पुरानी भिलाई में टीआई ने बहादुरी दिखाते हुए एक पूरे परिवार की जान बचाई पुरानी भिलाई टीआई अंबर सिंह भारद्वाज ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाला उन्होंने न सिर्फ सिलेंडर में लगी आग बुझाई बल्कि परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला सिलेंडर में आग लगने की मिली सूचना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी नूतन चौक के पास डीजेंद्र प्रसाद दुबे के घर में खाना बनाते वक्त लोग एलपीजी गैस सिलेंडर में भयंकर आग लग गई सिलेंडर में आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया लोगों को समझ में नहीं आया कि अब क्या करें तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी टीआई बिना देर किए तुरंत घर पहुंचे और उन्होंने एक भीगते हुए कंबल को जलते हुए एलपीजी सिलेंडर के ऊपर डाल दिया सिलेंडर और चूल्हे के पाइप को अलग करके सिलेंडर को उन्होंने घर से बाहर निकाला तब जाकर परिवार की सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली इसके साथ ही एक बड़ी दुर्घटना भी टल गई अगर जलते हुए एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाता तो इस हादसे में परिवार के सभी 4 सदस्यों की जान भी जा सकती थी किचन के सामान जल रहे थे पुरानी भिलाई अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि डॉयल 112 में घर में सिलेंडर से आग लगने की सूचना मिली थी।112 के कर्मचारी किसी और जगह पर रेस्क्यू के लिए पहुंचे थे इसलिए बिना देरी किए मैं अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा वहां देखा तो सिलेंडर के आग से किचन के समान जल रहे थे घर वाले डरे हुए थे घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण फायर ब्रिगेड को भी आने में समय लग जाता इस लिए बिना देरी किए एक कंबल की भीगकर जलते हुए सिलेंडर के ऊपर डाल दिया। जैसे ही आग थोड़ी कम हुई सिलेंडर को घर से बाहर निकाला पूरे घर में पाइप से पानी डाला इस तरह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई अगर थोड़ी भी देर होती तो एलपीजी गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी
घर में सिलेंडर में लगी आग, TI ने जान पर खेलकर बचाई परिवार की जान

