सिडनी.ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में दो हमलावरों ने रविवार शाम को तांडव मचा दिया. शहर में हनुक्का समारोह का आयोजन हो रहा था, इसी दौरान अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू हो गई. इस हमले में 12 लोगों की जान चली गई. शाम करीब 6:40 बजे, चश्मदीदों के अनुसार, दो हमलावर एक वाहन से उतरे और बोंडी पवेलियन के पास फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और समुद्र तट पर चीख-पुकार का माहौल बन गया. न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक हमलावर को ढेर कर दिया गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया.
सिडनी के बोंडी बीच आतंकी हमले में 12 की मौत

