ट्रेनिंग से लौटे जवान का ग्रामीणों ने स्वागत किया

रिपोर्ट – युगल किशोर साहू

भखारा – सीआरपीएफ के ट्रेनिंग पूरा कर लौटे जवान गुलशन साहू का परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए सिपाही गुलशन साहू भव्य स्वागत किया है। ज्ञात हो कि तुलाराम साहू के सुपुत्र गुलशन साहू पिछले छः महीने पहले सीआरपीएफ में सलेक्ट हुए थे और ट्रेनिग के लिए रवाना हुए थे।जवान गुलशन साहू अपनी ट्रेनिंग पूरी कर अपने गृह ग्राम रामपुर पहुंचा।
जवान के आने की जानकारी मिलने पर उपसरपंच उत्तम रात्रे ने उन्हें फूलमाला पहना कर श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। एवं युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *