नशे में धुत युवक ने 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. नशेड़ी युवक की बेकाबू कार ने दो बाइक और साइकिल को टक्कर मारने के बाद विपरीत दिशा से आ रही बाइक को चपेट में ले लिया. कार चालक ने लगभग 100-150 मीटर तक घसीटता रहा. कार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई, जिससे एयरबैग खुला और गाड़ी रुकी. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ दूर पर टीवीएस चैम्प और यामाहा मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया. अभी भी उसने कार नहीं रोकी, विपरीत दिशा से आ रही बाइक को घसीटते हुए 100-150 मीटर तक दूर ले गया. कार और अन्य वाहनें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. आरोपी चालक राहुल यादव के हाथ में फ्रैक्चर था, इसके बावजूद वह तेज रफ्तार में कार चला रहा था. वहीं दुर्घटना में घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *