अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ सास के भागने के बाद अब रामपुर एक ससुर ने अपनी होने वाली बहू से ही निकाह कर लिया. बांसनगली गांव में रहने वाले छह बच्चों के पिता पर आरोप है कि उसने पहले अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता एक लड़की से जबरन तय कराया और फिर उसी लडकी को अपने साथ भगा ले जाकर निकाह कर लिया. बताया जा रहा है बेटे की शादी तय करने के बाद होने वाला ससुर अपनी होने वाली बहू से घंटों फोन पर बात करता था, धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल तक जा पहुंची. मामला सामने आने के बाद गांव के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है. अब ससुर की पत्नी न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है.
जानकारी के अनुसार, गांव बांसनगली निवासी व्यक्ति ने पहले अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता पास के ही गांव खेमपुर की एक लड़की से तय कराया था. परिजनों ने जब इस रिश्ते पर आपत्ति जताई तो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की और उन्हें दबाव में यह रिश्ता स्वीकार करने को मजबूर किया. पत्नी का कहना है कि वह इस दबाव और घरेलू हिंसा का शिकार होती रही हैं. उनके अनुसार, मेरे पति मुझे और बच्चों को बार-बार धमकाते थे और लड़की के घर लेकर जबरदस्ती जाते थे. हम न चाहते हुए भी रिश्ता मानने को मजबूर हो गए.
ससुर ने अपनी होने वाली बहू को भगाकर किया निकाह

