शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 25 जून तक

उत्तर बस्तर कांकेर. जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र अगस्त 2025-26 एवं 2025-27 में प्रवेश हेतु संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in   के ऑनलाईन एप्लिकेशन 2025 पर क्लिक कर अपना पंजीयन एवं प्रवेश हेतु व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदकों के पंजीयन के लिये वेबसाइट पर यूजर मैन्युअल दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 25 जून तक निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *