कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। वहीं उनके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। यह घटना परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर की है।
जहर खाने से तीन मासूमों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

