राजधानी में संचालित 80 से अधिक स्पा सेंटर्स में पुलिस की दबिश

रायपुर। शहर में संचालित स्पा सेंटर्स की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रायपुर पुलिस ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर के करीब 80 से अधिक स्पा सेंटर्स पर एक साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर्स के संचालन से जुड़े दस्तावेज, लाइसेंस और वहां कार्यरत युवकों-युवतियों के पहचान पत्र की गहन जांच की गई। बता दें कि रायपुर पुलिस के इस अभियान के दौरान खास तौर पर छत्तीसगढ़ के बाहर से आकर काम कर रहे कर्मचारियों के आधार कार्ड और निवास से जुड़ी जानकारियां जुटाई गईं। सभी दस्तावेजों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है और इनका सूक्ष्मता से विश्लेषण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *