हरिद्वार. यूपी के रहने वाले एक आदमी को चार साल की बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के मर्डर की वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई है। हत्यारोपी हरिद्वार जिले के लक्सर में छुपा हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि 16 मई को बच्ची का शव मनसा देवी टनल में मिला था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बच्ची की हत्या का आरोपी सूरज उर्फ सूरजभान मूलरूप से यूपी के कासगंज जिले के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के नगलाढाव गांव का निवासी है।
बताया कि बच्ची की हत्या का आरोपी सूरज उर्फ सूरजभान मूलरूप से यूपी के कासगंज जिले के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के नगला ढाव गांव का निवासी है। बताया कि वह पिछले पांच माह से रोड़ी बेलवाला में झुग्गी में बच्ची के माता पिता के साथ रह रहा था। एसएसपी डोबाल ने बताया कि आरोपी सूरज के मृतक बच्ची की मां के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। बीती 13 मई को बच्ची के पिता ने सूरज को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख दिया था और गुस्से में आकर सूरज की पिटाई की और उसे झुग्गी से निकाल दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए वह बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को मनसा देवी टनल में छोड़कर फरार हो गया था। पूछताछ में 36 वर्षीय आरोपी सूरज ने बताया कि वह मूलरूप से कासगंज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल रोड़ी बेलवाला की झुग्गी में रह रहा था। वो कूड़ा बिनने का काम करता था। एक दिन उसकी बमबम दास और उसकी पत्नी से जान पहचान हो गई। इसके बाद वो उन्हीं के साथ झुग्गी झोपड़ी में रहने लगा था। इसी बीच उसके बमबम दास की पत्नी के साथ अवैध संबंध बन गए थे लेकिन एक दिन बमबम दास ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
इसी बात पर उनका झगड़ा हुआ और उसे झोपड़ी से निकाल दिया गया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने मासूम बच्ची को निशाना बनाया। सूरज ने योजना बनाकर पहले पति-पत्नी को राशन लाने के बहाने घर से दूर भेजा और फिर बच्ची को लेकर रेलवे सुरंग की ओर गया। वहां अंधेरे में ले जाकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया था।

