फैक्ट्री के बाहर रखे लोहे का प्लेट चोरी

आरोपी से लोहे का प्लेट कीमती 21,000 रूपये जप्त।

भिलाईनगर।दिनांक 22.10.2024 को प्रार्थी राहुल देव बंसल निवासी नेहरू नगर भिलाई द्वारा थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इण्डस्ट्रीयल एरिया भिलाई में प्रार्थी का जल्दीट्रेडर्स कंपनी है। गोदाम के बाहर रखा लोहे का प्लेट कटिंग ोकीमती 21,000 रूपये को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विजय अग्रवाल द्वारा संपत्ति संबंधी कार्यअपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए त्वरित निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक 0 छावनी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस द्वारा माल मुल्जिम पता तलाश किया जा रहा था। आरोपी सुरेश सिंह को घेराबंदी का पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी से प्रकरण में चोरी गई माल पूर्व इस्तागासा में बरामद किया जा चुका है। उक्त प्रकरण में आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी सुरेश सिंह को आज दिनांक 28.04.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उप निरी. पुनीत राम सूर्यवंशी, सउनि महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, अतुल सिंह सहितअन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *