भोपालपटनम@ सरकार एवं सर्व समाज के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु रविवार को स्थानीय गोंडवाना भवन मे आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम मे शामिल होने सेवानिवृत आई.ए.एस. एवं बस्तर संभाग के पूर्व कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र ने भोपालपटनम पहुँचकर सर्व समाज मे व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों को दूर करने के सुझाव दिए श्री चुरेन्द्र का कहना है कि हर परिवार को इस बात का चिंतन एवं मनन करना होगा कि हमारा परिवार अच्छे संस्कारो से परिपूर्ण होकर आर्थिक रूप से मजबूत कैसे होगा उन्होंने बताया की हमें हमारे परिवार के लिए क्षमता से अधिक अनावश्यक खर्च न करते हुए ज्यादा से ज्यादा आय के स्रोत बढ़ाने होंगे शादी व्याह एवं तीज त्यौहार जैसे कार्यकर्मो मे धन का दुरूपयोग न करते हुए सादगी पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने होंगे तथा यथा संभव सर्व समाज द्वारा कम खर्च मे सामूहिक विवाह का कार्यक्रम संपन्न किया जाना उचित होगा इसी तरह क़ृषि के क्षेत्र मे रासायनिक खादो का उपयोग न करते हुए जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की सलाह दी श्री चुरेन्द्र का मानना है कि रासायनिक खाद के उपयोग से पैदावार बढ़ता है लेकिन हमारे मानव जीवन मे पड़ने वाले दुष्प्रभावो से हम कई तरह की बीमारियों से ग्रसित भी हो जाते है नशा नाश का जड़ है इस कारण शराब एवं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने की सलाह देते हुए उन्होंने गांव मे शराब बंदी के लिए ग्राम सभाओ के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर सर्व समाज को इसका अनुसरण करने की बात पर बल दिया श्री चुरेन्द्र ने कार्यक्रम मे उपस्थित सर्व समाज के लोगो से आग्रह करते कहा कि शिक्षा के प्रति लोगो मे जागरूकता बढ़ाते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाये ताकि हमारे बच्चे भी उन्नत शिक्षा ग्रहण कर के देश के विकास मे सहभागिता निभा सके सेवानिवृत आई.ए.एस. श्री चुरेन्द्र ने सर्व समाज से अपील करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर उन्नत क़ृषि को बढ़ावा देते हुए अच्छी शिक्षा ग्रहण कर हमें आर्थिक रूप से मजबूत होना है ताकि हम हमारे देश को उन्नति कि शिखर पर पहुंचा सके इस परिचर्चा मे सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक तलाण्डी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने भी सहभागिता निभाते हुए अपनी बात रखी सर्व समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया जनपद अध्यक्ष सरिता कुडेम उपाध्यक्ष नीलम गणपत राव सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र काका गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष वल्वा मदनैया सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के ब्लॉक अध्यक्ष गिरजा शंकर तमड़ी सर्व समाज के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
सरकार एवं सर्व समाज के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु परिचर्चा आयोजित

