गौवंश से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

दुर्ग। जिले के अहिवारा क्षेत्र में 32 गौवंश से भरी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है जानकारी है कि उक्त ट्रक में गौवंश को ठूंस-ठूंस कर भरकर उन्हें मुंगेली से नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इधर पुलिस सूत्रों कि माने तो मुखबिर से जानकारी मिलने के आधार पर नंदनी थाना पुलिस ने माटरा और खजरी गांव के बीच सड़क पर घेराबंदी कर गौवंश से भरे ट्रक को पकड़ा पर पुलिस को देख ड्राइवर और सह-चालक मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने गौवंश को थाने लाकर चारा-पानी दिया और पशु चिकित्सकों से उनका इलाज कराया जा रहा है साथ ही बताया गया कि नंदनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *