ग्राम छ्तौद में भक्त माता कर्मा जयंती मनाई गई

तिल्दा नेवरा .साहू समाज छ्तौद के द्वारा साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1009 वीं जयंती हर्षोल्लास से विशाल कलश शोभायात्रा, पंडवानी गायन के साथ मनाई गई।सर्वप्रथम माता कर्मा की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई जिसमे कर्मा नृत्य,व गीत संगीत के साथ साहू छात्रावास से लेकर गांव के मुख्य प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया गया । शोभा यात्रा के अंत में महाआरती के साथ खिचडी का भोग लगाया


अतिथियों को स्वागत कर गमछा व श्रीफल भेट किया गया,ग्राम मे महती भूमिका निभाने वाले समाज के लोगों को सम्मानित भी किया गया रात्रि में मनोरंजन के रूप मे पुराने लोकप्रिय सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में पंडवानी का आयोजन किया गया। जिसमे भी भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे । अतिथियों के द्वारा सभा को संबोधित किया जिसमे प्रमुख तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष पोषण साहू, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन साहू, कोषाध्यक्ष डा. शिवकुमार साहू, रायखेडा परिक्षेत्र के अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, सरारीडीह परिक्षेत्र के अध्यक्ष फगुआ राम साहू, जिलापंचायत क्षेत्र क्र 7 के सदस्य प्रतिनिधि सतीश कुमार वर्मा, रजिया जनपद सदस्य देव्रत शर्मा, सरपंच ओम प्रकाश ध्रुव, उपसरपंच धनीराम साहू, खुडमुड़ी के सरपंच योगेन्द्र साहू, आदि के साथ ग्राम साहू समाज के वरिष्ठ बोधी राम साहू, श्री रामाधार साहू, श्री लखन लाल साहू, श्री जनक राम साहू, एवं पंचायत से श्री केदारनाथ वर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *