41 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ 19 लाख का था इनाम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे है। इसी कड़ी में आज बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत 41 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 12 महिला और 29 पुरुष माओवादी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी, इसके अलावा DKSZC, तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के कैडर भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *