बलौदाबाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खरीफ 2026 अंतर्गत जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग लगातार छापेमारी की कार्यवाही जारी है।इसी तारतम्य में सोमवार को जिले के विभिन्न विकासखण्डो के कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा अनियमितता पर 3 केंद्रों को नोटिस जारी किया गया।
विकासखंड कसडोल के निरीक्षक धनेश्वर साय द्वारा जोगी कृषि केंद्र, कसडोल एवं महामाया कृषि केंद्र, असनिद का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। विकासखंड भाटापारा के उर्वरक निरीक्षक अवधेश उपाध्याय द्वारा न्यू साहू कृषि केंद्र, तरेंगा एवं विनय इंटरप्राइजेज भाटापारा का औचक निरिक्षण कर बीज नमूना संग्रहण कर परिक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। विकासखंड बलौदा बाजार के उर्वरक निरीक्षक लोकनाथ दीवान के द्वारा यश कृषि केंद्र, खम्हरिया का निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान विक्रय केंद्र में अभिलेखों का उचित संधारण नहीं पाया गया, उपलब्ध उर्वरक स्कंध एवं मूल्य सूचि का प्रदर्शन नहीं किया था, जिस कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखण्ड बलौदाबाजार ग्राम धारसिव के अशोक कृषि केंद्र का औचक निरिक्षण किया गया निरिक्षण के दौरान कृषि केंद्र में बिल बुक एवं स्त्रोत प्रमाण पत्र का संधारण नहीं पाया गया, जिस कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम लवनबंद के लाला साहू कृषि केंद्र का औचक निरिक्षण किया गया निरिक्षण के दौरान कृषि केंद्र में अभिलेखों का उचित संधारण नहीं पाया गया जिस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उपसंचालक कृषि शदीपक कुमार नायक द्वारा जिले के समस्त निरीक्षकों को विकासखण्ड स्तर पर संचालित समस्त कृषि आदान विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण हेतु करने तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। किसान भाइयों से अपील अपील की गई है की वे खेतो में संतुलित उर्वरक का उपयोग करें ।

