बीजापुर। समर्पण करने वालों में परतापुर एरिया कमेटी, भैरमगढ़ एरिया कमेटी -एसीएम, पार्टी सदस्य, AOB डिवीजन के पीएलजीए सदस्य, माड़ डिवीजन प्लाटून नम्बर 32 के पार्टी सदस्य, केएएमएस अध्यक्ष, जनताना सरकार स्कूल के शिक्षक, मिलिशिया कंपनी डिप्टी कमांडर, सीएनएम सदस्य, जनताना सरकार सदस्य, सावनार, कमकानार, केशकुतुल, चेरली एवं कंचाल आरपीसी के अन्य सदस्य है शामिल। अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ शासन की विकासोन्मुखी कार्य सड़कों का विस्तार, परिवहन की सुविधा, पानी, बिजली एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने लगी है। सुरक्षा बलों का ग्रामीणों के साथ हो रहे सकारात्मक संवाद, सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् दी जा रही जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार प्रसार से माओवादी संगठन से मोहभंग हुआ है। संगठन के विचारों से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद, समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सुरक्षित पारिवारिक जीवन जीने की चाह के चलते किये आत्मसमर्पण। 01 जनवरी 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 213 माओवादी गिरफ्तार हुए, 203 माओवादियो ने आत्मसमर्पण किया एवं जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 90 माओवादी मारे गए है।आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने वाले सभी माओवादियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन व पुलिस अधीक्षक बीजापुर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ, कोबरा व केरिपु बल के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से तथा छ0ग0 शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति साथ ही छ0ग0 शासन द्वारा चलाये जा रहे नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर पूर्व बस्तर डिवीजन परतापुर एरिया कमेटी एवं पश्चिम बस्तर डिवीजन भैरमगढ़ एरिया कमेटी के – ACM, AOB डिवीजन PLGA सदस्य, PPCM-03, KAMS अध्यक्ष-02, पार्टी सदस्य-03, सेक्शन डिप्टी कमांडर-01, सीएनएम सदस्य-01 कुल 28.50 लाख रूपये के ईनामी 14 माओवादियों सहित कुल 24 माओवादियों ने आज दिनांक 28/04/2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85 वी बटालियन केरिपु श्री सुनील कुमार राही, कमांडेंट 153 बटालियन श्री अमित कुमार, कमांडेंट 170 बटालियन श्री सरकार राजारमन, कमांडेंट 199 बटालियन श्री आनंद कुमार, कमांडेंट 222बटालियन श्री विजेंद्र सिंह, कमांडेंट 214 बटालियन श्री के0डी0जोशी, कमांडेंट 202 कोबरा श्री अमित कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा श्री अशोक कुमार, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री मयंक गुर्जर, उप पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम कामड़े, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री तिलेश्वर यादव, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स श्री सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर श्री चन्द्रहास के समक्ष आत्मसमर्पण किये।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने बताया है कि सरकार की नवीन पुनर्वास नीति के तहत् मिलने वाले फायदों ने कई माओवादियों को आकर्षित किया है। नक्सलियों के घर वाले भी उन्हें वापस लाना चाहते हैं और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि वे बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलें और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।
संगठन छोड़ने का कारण:-
छ0ग0 शासन की पुनर्वास नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार पुनर्वास योजना के तहत लाभ व परिवार के साथ खुशहाल जीवन जीने की सोच लिये समाज के भटके माओवादियों ने संगठन में उनके कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर,छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 50000-50000/- रूपये पचास हजार रूपये का चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किया गया ।

