सीएसईबी के ऑफिस के ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग

रायगढ़। जिले से आगजनी का मामला सामने आ रहा है, यहां कोतरा रोड स्थित सीएसईबी के ऑफिस के पीछे रखे बिजली के ट्रांसफार्मरो में भीषण आग लग गई है। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई है। पूरा आसमान काले धुएं के गुब्बारे से भर गया है। हवा चलने से आग भड़क रही है, वहीं आग काफी तेज बताई जा रही है। सुचना पर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए जिंदल कंपनी से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मंगवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *