कंवर समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए जनपद अध्यक्ष
जसीम कूरैशी
छुरिया : छुरिया वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत पेंड्रीडीह में आदिवासी कंवर समाज द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह व सामाजिक संगठन चुनाव में मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रखा गया था । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया रहे,श्री सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर भगवान शंकर जी व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि आदिवासी समाज प्राचीन काल के मूल निवासी है,धर्म ,संस्कृति के साथ प्रकृति के रक्षक भी है,राष्ट्र हित में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान रहा है । समाज के कलीराम चंद्रवंशी अध्यक्ष परिक्षेत्रीय कंवर समाज छुरिया सहित उनके सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा समाज के बायलाज अनुसार काम करने व सामाजिक एकता पर जोर देने की बात कही । इस अवसर पर बिंदु लाल चंद्रवांसी अध्यक्ष महासभा राजनांदगांव, दशरथ चंद्रवंशी,कलीराम चंद्रवसी नव निर्वाचित अध्यक्ष परिक्षेत्रीय अध्यक्ष छुरिया,भेष बाई साहू,चुनिया कंवर,राधिका चंद्रवंशी,रेखा गंधर्व,शेखर भारतद्वाज,राजेश्वर ध्रुवे,नाइंसिंग पटेल,टीकम साहू आसपास क्षेत्र के सामाजिक बंधु व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

