रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नेशनल हाईवे 49 पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें जीएसटी के एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जीएसटी स्टॉफ के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना रक्सा पाली गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, जीएसटी स्टॉफ कार से खरसिया जा रहा था. गाड़ी तेज रफ्तार में थी, इस दौरान बाइक वाले को बचाने के चक्कर में कार पलट गई. कार सड़क पर तीन से चार बार पलटी मारी. इस हादसे में एक जीएसटी अधिकारी शिव यादव की मौत हो गई. वहीं स्टॉफ के रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता और राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. तीनों घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
सड़क हादसे में GST अधिकारी की मौत

