शादी के बंधन में बंधी अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने आईआईटी बैचमेट संभव जैन से शादी की है। शादी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई जिसमें काफी कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक संभव जैन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। वह केजरीवाल की बेटी हर्षिता के साथ एक स्टार्टअप भी शुरू कर चुके हैं।
इससे पहले कल यानी 17 अप्रैल को हर्षिता की मेहंदी और अन्य कार्यक्रम हुए थे। इसमें भी कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता का डांस करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शामिल हुए थे। बता दें, 29 साल की हर्षिता अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी है। उन्होंने दिल्ली आईआईटी से पढ़ाई की है। संभव जैन उन्हीं के बैचमेयट हैं। वहीं हर्षिता के छोटा भाई पुलकित ने भी जेईई में सफल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *