रायपुर। शहर में मुस्लिम समाज की सबसे बड़ी संस्था शहर सीरतुन्नबी कमेटी चुनाव को लेकर आज चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। आगामी 20 अप्रैल को मतदान होगा, जिसके लिए सदर (अध्यक्ष) के लिए 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।मिडिया प्रभारी नदीम मेमन ने बताया की अध्यक्ष (सदर) पद के लिए उम्मीदवार मोहम्मद सोहेल सेठी को खजूर का पेड़, शेख शोबी जमील को चांद तारा,शेख रसूल दादा भाई को गुलाब का फूल चुनाव चिन्ह आवंटित किया हैं।20 अप्रैल इतवार सालेम इंग्लिश स्कूल में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान किया जाएगा, मतदान के बाद विजय उम्मीदवार की घोषणा 20.4.2025 को मतगणना की प्रक्रिया समाप्त होने के पश्चात मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष कि घोषणा की जाएगा। वही इस बार 1108 मेंबर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे |
शहर सीरतुन्नबी कमेटी चुनाव की प्रकिया जारी, चुनाव चिन्ह आबंटन के साथ प्रत्याशी हुए सक्रिय

