जिला पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
बीजापुर . विकसित कृषि संकल्प यात्रा का आज 29 मई से शुभारंभ हो गया है। कलेक्टोरेट परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार एवं अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल ने किसान रथ हो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 29 मई से 12 जून 2025 तक कुल 13 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान विकसित कृषि संकल्प अभियान बीजापुर जिले के चारों विकासखण्ड में चलाए जाने हेतु तीन दलों का गठन किया गया है। जो प्रतिदिन दो-दो गांव कुल 6 गांवों में 13 दिवस में कुल 78 स्थलों पर खरीफ में कृषि कार्य के लिए किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा कर सलाह देेंगे।
इस अवसर पर एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल, उप संचालक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री अरूण सकनी, उप संचालक पशुधन विकास श्री एसएस राजपूत, सहायक संचालक मत्स्य श्री दामोदर यालम, सहायक संचालक उद्यान श्री रामचन्द्र राव सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

