छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र में मोटर सायकल चोरी को देता था अंजाम।
फर्जी तरीके से आर०सी कार्ड बनाकर एवं नम्बर प्लेट बदलकर ग्रामीणो को बेचता था
फर्जी आर.सी. कार्ड बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप व प्रिंटर, मोबाईल फोन किया गया जप्त।
मोटर सायकल को मास्टर चाबी का प्रयोग कर करता था चोरी।
मोहला: औंधी पुलिस ने एक बड़ा मामला सुलझा लिया है,पुलिस ने आरोपी के साथ पाँच मोटरसाइकिल के साथ प्रिंटर,नगदी रकम और अन्य सामग्री बरामद कर लिया है । उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार मोटरसाइकिल की चोरी हो रही थी प्रार्थी ने औंधी थाना में आवेदन दिया और फिर पुलिस खोजबीन में जुट गई, अज्ञात आरोपी द्वारा ग्राम मोरचुल से मोटर साइकिल चोरी किया गया है उक्त आवेदन पर अपराध क्रमांक 26/2025 धारा 303 (2), 318 (4), 338, 336 (3) के तहत अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मोहला मानपुर अं०चौकी यशपाल सिंह के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी औंधी सतीश साहु के नेतृत्व में टीम गठित किया गया l गठित टीम के द्वारा लगातार संदिग्ध आरोपी की पतासाजी हेतु थाना से लगे सरहदी क्षेत्र सांवरगांव, पंखाजूर, येनगांव, मुरूमगांव में पता तलाश किया गया तथा मुखबीर तैनात किये गये थे। मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गजामेड़ी थाना सांवरगांव (महाराष्ट्र) का विनय प्रकाश नाम का व्यक्ति एक मोटर सायकल को बेचने के फिराक में ग्राम आलकन्हार में घूम रहा है। मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया उसका नाम पुछने पर अपना नाम विनय प्रकाश होना बताये, जिसके बाद पूछताछ करने हेतु विनय प्रकाश को उसके साथ बरामद मोटर सायकल को थाना औंधी लेकर आये। उक्त आरोपी से गवाहो के समक्ष पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जिसमें आरोपी के द्वारा बताया गया l कि ग्राम मोरचुल बाजार में मोटर सायकल चोरी करने के अलावा मोहला से डिलक्स मोटर सायकल, अं०चौकी से होण्डा साईन मोटर सायकल, मानपुर से होण्डा ड्रीम युगा मोटर सायकल तथा रांगी महाराष्ट्र से होण्डा साईन मोटर सायकल को चोरी कर सभी गाड़ियों का ओरिजनल नंबर प्लेट को बदलकर नया नंबर प्लेट तैयार कर कम्प्यूटर के माध्यम से उसके द्वारा तैयार किया गया नंबर प्लेट के आधार पर नया आर०सी० कार्ड तैयार किया जाता है। अन्य मोटर सायकल एवं प्रिंटर, लैपटॉप को अपने घर में छुपाकर रखना बताने पर पुलिस स्टाफ के द्वारा आरोपी के साथ जाकर कुल 05 मोटर सायकल जिसकी कीमत लगभग 1,80,000 रू तथा प्रिंटर, लैपटॉप जिसकी कीमत लगभग 35,000 रू व 01 नग मोबाईल जिसकी कीमत लगभग 8000 रू तथा नगदी 27,000 रू नगदी रकम उसके घर ग्राम गजामेड़ी थाना सावरगांव में जप्त किया गया। आरोपी विनय प्रकाश कुजुर पिता धरमू कुजूर उम्र 30 साल ग्राम गजामेडी थाना सावरगांव महाराष्ट्र के खिलाफ पर्याप्त अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को दिनांक 29.05.2025 को गिरफ्तार किया गया है अपराध अजमानतीय होने से आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

