कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक कार पुलिया से गिर गई, जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों नेआज शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, कार में सवार लोग कर्नाटक के बेंगलुरु से प्रयागराज महाकुंभ मेले में जा रहे थे।
आज सुबह लगभग 6:45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बेंगलुरु से प्रयागराज जा रही एक एक्सयूवी दुर्घटना का शिकार हो गई है। एक्सयूवी में कुल छह लोग सवार थे। यात्रा के दौरान केशकाल इलाके में एक प्रमुख मोड़ के पास वाहन एक पुलिया से टकरा गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें 108 एम्बुलेंस की सहायता से फरसगांव अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि सभी पीड़ित एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरु के रहने वाले हैं।
महाकुंभ जा रही कार का भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी कार, दो की मौत, चार घायल

