भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना, पुत्र ने ली मां की जान

भिलाई मां के खाना न बनाने से नाराज पुत्र ने डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है मृतका एक पैर से विकलांग थी जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी खगेन्द्र पठारे ने बताया कि यह घटना जेवरा में हुई मृतका सरस्वती पटेल के भतीजे मनीष पटेल ने चौकी में शिकायत की थी कि उसकी बुआ की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है सूचना मिलने पर तत्काल टीम मौके पर पहुंची जांच के दौरान पता चला कि सरस्वती पटेल की हत्या उसके पुत्र ने ही की है पुलिस के अनुसार, आरोपी पुत्र उग्र स्वभाव का है और छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा कर लेता था पुलिस ने मृतका के शव का चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया मौके से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जब्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1) (हत्या) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है मां के साथ ही रहता था आरोपी जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी ने बताया कि अश्वनी पटेल के पिता का निधन हो चुका है। वह अपनी दिव्यांग मां सरस्वती पटेल के साथ रहता था दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होते थे और अश्वनी उग्र हो जाता था घटना की शाम उसकी मां सरस्वती पटेल ने खाना नहीं बनाया इस से नाराज होकर अश्वनी ने घर में रखे डंडे से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया इस हमले में सरस्वती पटेल के सिर में गंभीर चोट आई, साथ ही छाती, पेट, हाथ और पैरों में भी चोटें लगीं गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *