बीजापुर। दिनांक 14/05/20250 को सायं लगभग 5:00 बजे भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना से लगभग 3 किमी दूर एक खुले स्थान पर हेड कांस्टेबल वाहन चालक जलन कुमार कर्मा अपने परिचित लव कुमार रायडू स्थानीय निवासी तथा अन्य दो व्यक्तियों के से मिलने गए थे। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान आवेश में आकर हेड कांस्टेबल जलन कुमार कर्मा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालकर हवा में फायरिंग कर दी। फायरिंग से कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जलन कुमार कर्मा को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसकी सर्विस रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई है l पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा HC जलन कुमार कर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और अग्रिम क़ानूनी एवं विभागीय कार्यवाही की जा रही है ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू पर पुलिस आरक्षक ने चलाई गोली …बाल बाल बचे.. आरक्षक निलम्बित

