मामला – डोंगरगढ़ के कंडरा पारा.
डोंगरगढ़- नगर के कंडरापारा में 05 अप्रैल रविवार रात्रि लगभग 09 बजे नशे में धुत दो व्यक्तियों के मामूली विवाद ने इतना तुल पकड़ा कि आरोपी ने मृतक के उपर डंडा से प्राणघातक हमला कर दिया गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद कंडरा पारा वार्ड में मातम सा छा गया है। देर रात पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के बाद विवेचना शुरू कर दी गई।
पुलिस की माने तो पूरा मामला बांस काटने व जंगल जाने को लेकर था। जिसमे संजय उइके पिता नेतराम उइके उम्र 40 वर्ष के साथ सतीश कुरसुंघे के बीच कुछ बहस हो गई। दोनों नशे में धुत थे। संजय के साथियों ने सतीश को समझने की कोशिश की। परंतु सतीश आवेश में आते हुए मुकुंद कंडरा के घर के पास घटना को अंजाम देते हुए संजय उइके के सिर में भारी भरकम डंडे से जोरदार वार किया। जिससे घटनास्थल पर ही संजय गिर गया। सतीश के इस वार के बाद संजय के साथी अचानक हुए हमले से हतप्रत हो गए। घटना को देख आसपास के लोग संजय को बचाने पहुंचे। तब तक सतीश कुरसुंघे घटनास्थल से फरार हो गया । घटना के बाद संजय के परिवार जनों नें देर ना करते हुए संजय उइके को अस्पताल लेकर आये तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वही इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार जनों ने नशे के व्यापार करने वाले सतीश व उनके दोनों भाइयों पर साजिश के तहत वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। गौर करने वाली बात है कि बीती रात हुई यह घटना थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर है। वहीं सप्ताह भर के बीच धर्मनगरी में तीन हत्त्या की वारदात हो गई है और माना जा रहा है कि धर्मनगरी कहे जाने वाले तीर्थ स्थल में बच्चे और युवा पीढ़ी नशे की आगोश में आकर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिए जा रहे जिससे आने वाले समय भी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं होंगे इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा.

