रायपुर। रायपुर में ट्रक और एक्सयूवी के बीच में भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि, कार में फंसे शवों को JCB की मदद से निकालना पड़ा। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड जाते दिख रही है। बताया जा रहा है कि, टायर फटने से ये हादसा हुआ है। मामला मंदिर हसौद थाना इलाके का है।हादसे के बाद कार में मौजूद लोगों की मौके पर मौत हो गई। शव निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।
5 मृतकों के नाम
मोहम्मद फिरोज, 47 साल, उरला निवासी
मोहम्मद हसनैन, 40 साल, उरला निवासी
मोहम्मद मिराज खान, 35 साल, उरला निवासी
मोहम्मद किताबुद्दीन, 30 साल, उरला निवासी
सोनम खान, 35 साल, उरला निवासी
JCB से कार काटकर निकाली गई लाशें
हादसे की सूचना मिलते ही ASP ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया। हादसे के बाद कार ट्रक के सामने हिस्से में ही फंस गई। इसे निकालने के लिए क्रेन और JCB की मदद लेनी पड़ी। XUV को दो भागों में काटकर अंदर फंसी लाशों को को बाहर निकाला गया।

