तिल्दा। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम खपरीखुर्द मुख्य मार्ग गौठान में रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना तस्दीक पर रवाना होकर रेड करने पर जुआ खेलते 07 जुआडियान क्रमशः 01. नरेन्द्र निषाद 02. देव वर्मा 03. मंशाराम यदु 04. लोकनाथ निर्मलकर 05. शोभाराम वर्मा 06. संजय कुमार वर्मा 07. रामकुमार वर्मा को पकड़ा गया जिनके पास व फड से 7730/रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया जाकर जुआडियान के विरूद्ध छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधि0 2022 की धारा 3(2) कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। उपरोक्त कार्यवाही उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डाॅ0 लाल उमेंद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय(विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ्, सट्टा कार्य पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में उप निरीक्षक विकास देशमुख, पेट्रोलिंग स्टाफ आर0 दीपक सेन, किशोर शर्मा के द्वारा किया गया है।
जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार

