रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के समता कॉलोनी निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर आज देर शाम रायपुर पहुंचा. एयरपोर्ट पर कारोबारी दिनेश को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसमें उनके परिजन, रिश्तेदार, नेता और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हैं.
दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा मिरानिया, पुत्र शौर्य और पुत्री लक्षिता भी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं. वहीं परिवार के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, महापौर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, डॉ. वर्णिका शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए हैं.
आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव पहुंचा रायपुर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

