आजाद छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

आजाद छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

रायपुर । रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के आजाद छात्रावास में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी प्रपत्त्यानन्दजी (संपादक, विवेकज्योति रामकृष्ण मिशन आश्रम, रायपुर) विशेष अतिथि के रूप में प्रो. राजीव चौधरी (अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं विभागाध्यक्ष विधि अध्ययनशाला रवि. वि. वि. रायपुर) उपस्थिति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद छात्रावास के वार्डन प्रो. बी. एल सोनेकर द्वारा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ किया गया तत्पश्चात स्वामीजी के द्वारा बसंत पंचमी के पर्व एवं उसकी महत्ता के विषय में सारगर्भित शब्दों  में प्रकाश डाला गया एवं मन और बुद्धि की व्याख्या की गई इसके अलावा विशेष अतिथि प्रो. राजीव चौधरी के द्वारा मन, बुद्धि, शरीर और आत्मा के ऊपर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि के द्वारा छात्रों को भगवदगीता वितरित किया गया एवं कार्यक्रम के समापन के  तौर पर वार्डन ने धन्यवाद् ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *