आंधी तुफान और तेज बारिश का असर .. पेड़ गिरने से छै घंटे बिजली रही गुल …

बीजापुर .बुधवार की देर शाम अचानक आंधी तुफान और.झमाझम बारिश होने के कारण नगर के बीच बस्ती मे पोस्ट आफिस के पास आम का पेड गिरने से लगभग छै घंटे बिजली सेवा बाधित रही जिससे आमजनमानस को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा तेज हवा और बारिश से एक शादी पार्टी भी प्रभावित हुई
हालांकि इधर विधुत सेवा के बाधित होने के तुंरत बाद विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी मुस्तैदी दिखाई और सेवा बहाल करने मे कोई कसर नहीं छोडी इस तरह शाम से बाधित हुई विधुत सेवा देर रात एक बजे के आसपास बहाल कर दी गई इस बीच देर रात तक विधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर डटे रहे सेवा बहाल करने मे अहम भूमिका निभाई इस काम मे नगरपालिका. की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच कर गिरे पेड को हटाने मे अपनी तत्परता दिखाई इससे कुछ घंटे जरूर लोगों को परेशानी हुई पर बिजली के देर रात ही बहाल हो जाने से लोगों ने गर्मी से रा हत पाई
यहां बतादे पिछले एक सप्ताह से बीजापुर का मौसम बदला हुआ है और आये दिन शाम होते ही गरजचमक के साथ बारिश हो रही है गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिल रही है पर जिले के क ई ग्रामीण इलाकों मे लोगों के घरों के छत उड गये है और उन क्षेत्रों मे क ई क ई घंटे बिजली सेवा बाधित रही है अभी भी कुछ क्षेत्रों मे पेड इत्यादि गिरने से बिजली सेवा बाधित है हालांकि विधुत अधिकारी कर्मचारी अपनी सेवा देने मे कोई कसर नहीं छोड रहे है तथापि बेमौसम के हालात से उन्हें भी सेवा बहाल करने मे क ई दिक्कतो का सामना करना पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *