नई दिल्ली, मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में एक वैश्विक अग्रणी कंपनी और भारत का प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड, मोटोरोला ने आज अपनी नई और बहुप्रतीक्षित ऐज 60 सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन मोटोरोला ऐज 60 फ्यूशन लॉन्च किया। यह नया स्मार्टफोन अपनी बेहद लोकप्रिय जनरेशन स्मार्टफोन मोटोरोला ऐज 60 फ्यूशन की तुलना में लगभग हर पहलू में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है। इसे उन उपभोक्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसमें शानदार डिज़ाइन और अत्याधुनिक फीचर्स का अनूठा संयोजन हो। शक्तिशाली एआई-ड्रिवन अनुभवों के साथ, स्मार्टफोन मोटोरोला ऐज 60 फ्यूशन उपयोगकर्ता के दैनिक कार्यों को अधिक सरल और सहज बनाता है। स्मार्टफोन की कुछ प्रमुख विशेषताओं में दुनिया का सबसे इमर्सिव 1.5K ऑल 4 साइड कर्व्ड डिस्प्ले शामिल है, जिसमें पैनटोन द्वारा प्रमाणित ट्रू कलर* है, दुनिया का पहला और सेगमेंट का सबसे बेहतरीन 100% ट्रू कलर सोनी LYT 700C कैमरा सिस्टम है, जिसमें एडवांस ऐआईलीड इमेजिंग फीचर हैं, सेगमेंट के सबसे बेहतरीन ऐआई फीचर हैं, जो विभिन्न जनरेटिव ऐआई, कैमरा और मोटोरोला ऐआई असिस्ट फीचर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ट्रू मिल -810एच मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड प्रोटेक्शन के साथ 68 और आईपी69 अंडरवाटर प्रोटेक्शन भी है और यह 3 अलग-अलग पैनटोन क्यूरेटेड शानदार रंगों और प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश के साथ आता है।
मोटोरोला ने पेश किया नया ऐज 60 फ्यूशन

