पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गरियाबंद आगमन पर भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी से गूंजा तिरंगा चौक, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

गरियाबंद। नगर में प्रस्तावित इस्कॉन मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने सोमवार को गरियाबंद पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह का तिरंगा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज,आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से पूरा क्षेत्र भाजपा रंग में रंगा नजर आया।

इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,राजिम विधायक रोहित साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।डॉ. रमन सिंह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए तिरंगा चौक पर एकत्रित हुए।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गरियाबंद जिले से विशेष लगाव रहा है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान यह जिला विकास की प्राथमिकता में रहा,जिसके चलते आज भी कार्यकर्ताओं और आमजन में उनके प्रति विशेष आत्मीयता देखने को मिलती है।

कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत डॉ.रमन सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरियाबंद में इस्कॉन मंदिर का निर्माण क्षेत्र की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा।ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और समरसता का संचार करते हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी,संतोष उपाध्याय,बलदेव सिंह हुंदल,लालिमा ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव,गुरुनारायण तिवारी,ईश्वर साहू, सुरेंद्र सोनटेके,नरोत्तम साहू,लेखराम ध्रुवा,राधेश्याम सोनवानी,सागर मयाणी,मिलेश्वरी साहू,फारुख चौधरी,प्रशांत मानिकपुरी,महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदु सिन्हा,भाजयुमो अध्यक्ष हेमंत नागेश,मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,सुमित पारख,धनराज विश्वकर्मा,उमेश सिंह,भीम निषाद,रिजवान मेमन,पंकज निर्मलकर, अमित बखारिया,यश मिश्रा,भीम साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *