छुरिया में तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा छूरिया नगर पंचायत अध्यक्ष 00अजय पटेल हूऐ शामिल

जसीम कूरैशी
छुरिया- भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर नगर में राष्ट््रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के तहत छुरिया के नये एवं पुराने बस स्टैण्ड चौक पर बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों सहित नगर पंचायत अध्यक्ष ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, वंदे मातरम, जय हिन्द जय जवान के नारे लगाए । इस दौरान नगरवासियों में देश के प्रति देशभक्ति की भावना और राष्ट््र प्रेम की झलक दिखाई दी । नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एकता और अखण्डता पर बल दिया । राष्ट््रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में तहसीलदार विजय कोठारी, नायब तहसीलदार विजय साहू, छुरिया थाना प्रभारी संतोष भूआर्य, पार्षद दबीज खान, सोनू खान, टामेश्वर कुम्भकार, गौरी सिन्हा, ललिता कुम्भकार सलूजा कोमरे, बिन्दु तीरथ साहू, वसीम कुरैशी, कौशल कुम्भकार नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *