घर में लगी भीषण आग

बलौदाबाजार। शहर के गौरव पथ स्थित एक घर में तड़के सुबह भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैलते हुए पूरे घर को चपेट में ले लिया, जिससे काफी नुकसान हुआ है. मौके पर दो फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हादसे में करोड़ों रुपए की नुकसान की आशंका है. जानकारी के मुताबिक, डा के एस बाजपेयी के निवास पर आज सुबह अचानक आग लग गई. घर में रखा सामान जलकर राख हो गया. घटना में राहत की बात रही कि डाक्टर बाजपेयी के तत्काल उठ जाने से जनहानि नहीं हुई. उन्होंने अपने परिवार को सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकाला और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी. हालांकि जबतक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया था. घटना में लगभग करोड़ों रूपये की हानि होने की संभावना है. वहीं शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *