उपभोक्ता आयोग ने चोरी हुई ट्रेक्टर की बीमा राशि देने बीमा कम्पनी क़ो दिया आदेश

बलौदाबाजार. ट्रेक्टर के चोरी हो जाने पर बीमा कंपनी द्वारा उपभोक्ता क़ो बीमा राशि नहीं देने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार ने बीमा कंपनी क़ो बीमा राशि 590401रुपये देने का आदेश पारित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक राजनारायण प्रजापति ने नगद राशि भुगतान कर एक ट्रेक्टर क्रय किया था। ट्रेक्टर क़ो रात्रि में अपने घर के सामने खड़ी कर सोने चला गया। अगले दिन 1 अप्रैल 2014 क़ो ट्रेक्टर क़ो उस स्थान पर नहीं मिली तो पुलिस थाना रिपोर्ट लिखाने गया लेकिन डीलर के द्वारा केवल डिलीवरी चालान दिया गया था इसलिए दास्तावेज के आभाव में उस दिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई बल्कि 9 अप्रैल 2024 क़ो दर्ज हुई। राजनारायण ने बीमा कम्पनी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर के समक्ष दावा पेश करने पर बीमा कंपनी का सर्वेयर आवेदक के घर आकर सारी औपचारिकताएं पुरी कर ट्रेक्टर की दोनों चाबी साथ ले गया। चोरी हुई ट्रेक्टर क़ा बीमा दावा निरस्ति पत्र आवेदक क़ो 25 अप्रैल 2014 क़ो मिला जिसमें लिखा था कि विलम्ब से सूचना दी गई इस कारण दावा निरस्त किया गया।परिवादी राजनारायण प्रजापति के द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में परिवाद प्रस्तुत करने पर आयोग के अध्यक्ष छमेश्वर लाल पटेल एवं सदस्यों ने उभय पक्ष की सुनवाई पश्चात् इस मामाले में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड रायपुर क़ो सेवा में कमी का आंशिक दोषी मानते हुए उपभोक्ता क़ो चोरी किये गए ट्रेक्टर क़ा बीमित मूल्य 590401रुपये, मानसिक क्षति 10000 रुपये एवं वाद व्यय के रूप में 5000 का भुगतान परिवादी क़ो 45 दिनों के भीतर करने का निर्णय सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *