आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ठगी

महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साइबर ठगी की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने खुद को महिला बाल विकास विभाग का उच्चाधिकारी होने का झांसा देकर पोषण ट्रैक्टर में केवायसी करने के बहाने महिला के खाते से 19478 रुपए पार कर दिया।
ठगी की शिकार हुई मनीषा रात्रे ने तत्काल पटेवा थाना पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना दो बजे की बताई गई है। महासमुंद जिले के दुरस्त अंचलों में कामकाजी महिलाओं को लगातार साइबर ठग अपना शिकार बना रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *