नई दिल्ली,1 जून। भारत और अमेरिका के बीच उच्च-स्तरीय व्यापार वार्ता आज सोमवार से शुरू होने वाली है. यह चार दिनों तक चलेगी. दोनों देशों के अधिकारी दिल्ली में मिलकर अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देंगे, जिसका ढांचा इस साल फरवरी में तय किया गया था. इस चार-दिवसीय बैठक के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उसके मुख्य वार्ताकार, ब्रेंडन लिंच कर रहे हैं. वहीं, भारतीय टीम का नेतृत्व वाणिज्य मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और भारत के मुख्य वार्ताकार, दर्पण जैन कर रहे हैं. वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरिम समझौते को अंतिम कानूनी रूप देना है. इसके अलावा, दोनों पक्ष एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे बाजार पहुंच, गैर-टैरिफ उपाय, सीमा शुल्क, व्यापार सुविधा, निवेश प्रोत्साहन और आर्थिक सुरक्षा तालमेल पर चर्चा को आगे बढ़ाएंगे. 7 फरवरी को, दोनों देशों ने एक अंतरिम समझौते के ढांचे को अंतिम रूप दिया था, जिसे एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के रूप में देखा जा रहा था. इस ढांचे के तहत, अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने पर सहमति जताई थी.
इसके अलावा, भारतीय सामानों पर पहले से लगाया गया 25% टैरिफ जो भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने की प्रतिक्रिया में लगाया गया था. हटाया जाना था, जबकि शेष 25% टैरिफ को घटाकर 18% किया जाना था.
भारत खरीदेगा 47 लाख करोड़ के अमेरिकी प्रोडक्ट

