समधी बना प्रेमी!

उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. इसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. यहां एक महिला ने मां-बेटी के रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही बेटी के ससुर के साथ प्रेम संबंध बना लिए और पति-बच्चों को छोड़कर फरार हो गई
पूरा मामला बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र का है, जहां ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता है. महीनों लंबी दूरी के रूट पर ट्रक चलाते हैं और घर कम ही आ पाते हैं. उनका कहना है कि वह समय-समय पर पैसे और जरूरत का सामान भेजते रहते थे. लेकिन पत्नी विमला ने उनकी गैरहाजिरी का फायदा उठाते हुए समधी के साथ अवैध संबंध बना लिए. अब विमला घर से नगदी और जेवरात लेकर समधी के साथ फरार हो गई है.
इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है. बेटे ने भी इस रिश्ते की पोल खोलते हुए बताया कि मां अक्सर समधी को घर बुलाया करती थीं. हमें जबरन दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था. यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था. कुछ दिन पहले मां ने अचानक एक टेंपो बुलाया और सारा सामान लेकर समधी के साथ चली गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *