सड़क हादसे में युवती का सिर हुआ धड़ से अलग

रायपुर । राजधानी के कमल विहार इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवती का सिर धड़ से अलग हो गया। टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली तीन युवतियां एक स्कूटर में सवार होकर बुधवार दोपहर को नया रायपुर जाने के लिए निकले थे इसी दौरान कमल विहार रोड में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वे सभी नीचे गिर गये इसी दौरान पीछे बैठी युवती का सिर सड़क किनारे लगे डिवाईडर की रेलिंग से टकराया और युवती का सिर धड़ से अलग हो गया। और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आलिया खान (पिता रमजान खान) निवासी चौरसिया कॉलोनी के रूप में हुई है। वहीं वाहन सवार दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *