बैगा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक बीमार नाबालिग के साथ बैगा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग की तबीयत खराब होने के बाद परिजन ने बैगा को अपने घर झाड़ फूंक के लिए बुलवाया था। जहां आरोपी ने लड़की के हाथों पूजा सामाग्री घर से दूर रख आने की बात कहकर बाहर ले जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिग के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म की ये घटना रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग की तबीयत पिछले कुछ समय से अक्सर खराब रहती थी। परिजन अपनी बेटी के बेहतर सेहत के लिए इलाज के तौर पर गांव के बैगा से पूजा-पाठ करवाना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *