पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा लिया गया जनरल परेड

● जनरल परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटि का वेशभूषा धारण करने के दिए गए निर्देश
● परेड के दौरान बेहतर टर्न आउट प्रस्तुत करने वाले पुलिस स्टाफ को दिया गया ईनाम
● वाहनों का निरीक्षण कर उनके बेहतर रखरखाव हेतु दिया गया उचित दिशा निर्देश
बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा पुलिस लाइन बलौदाबाजार में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना है। परेड के दौरान पुलिस जवानों को उच्च कोटि का टर्न आउट धारण करने के संबंध में विशेष रुप से हिदायत दिया गया। आगामी कानून व्यवस्था, लाइन आर्डर ड्यूटी को दृष्टिगत रखते हुए सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया। सांथ ही उनके द्वारा उच्च कोटि का टर्न आउट धारण करने वाले पुलिस स्टाफ को इनाम दिया गया। साथ ही परेड के दौरान पुलिस लाइन एवं जिले के विभिन्न थाना चौकी के वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त वाहनों के बेहतर रखरखाव हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया।

परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा श्री हेमसागर सिदार, एसडीओपी भाटापारा श्री तारेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अपूर्वा क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक साइबर तुलसी लेकाम, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री राजेश श्रीवास्तव, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर सहित 199 की संख्या मे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जनरल परेड में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *