*पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान*

*रायपुर. पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में “यूफोरिया-2025” वार्षिक समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्ठता को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को उत्कृष्ठ शैक्षणिक उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पी.के. पात्रा, कुलपति पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय छ.ग. द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, चेयरपर्सन छात्रसंघ डॉ. अरविन्द नेरल, अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर, चेयरपर्सन सेलिब्रेशन कमेटी डॉ. ज्योति जायसवाल एवं को-चेयरपर्सन अकेडमिक अवार्ड कमेटी डॉ. वर्षा पाण्डे द्वारा मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। सभी लोगों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता में छात्रों के उल्लेखनीय योगदान के लिए उनकी सराहना की।

कार्यक्रम में कुल 33 छात्रों को स्वर्ण पदक और प्रावीण्य प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। अनेक छात्रों ने एक से अधिक विषय में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। सम्मान पाने वाले छात्रों में विशंभर पाण्डे, विशाल जंघेल, आरूषी पटेल, हर्षिता मित्तल, अर्पित श्रीवास्तव, तनिषा मंधानी, आदित्य राठौर, खुशी मित्तल, निराहिका पाल, पूजा सोनकर, नाइशा धनवानी, रीना सरकार, अली अजगर नख्वी, मो. काशिफ इमाम, मुस्कान, जय उबेजा, अकुंर गौरव, अशिती तिवारी, खुशी गोविंदानी, पलक केजरीवाल, दमनजीत कौर, श्रद्धा मिश्रा, एस, वैष्णवी, सीम्मी घृतलहरे, मिथलेश बंजारे, वी. श्रुति, ऋषभ अवस्थी, पूर्वा क्रिष्णानी, विपुल इंजुलकर, सौम्या सिन्हा, पृथा नन्दी, दिव्या चाण्डक शामिल थे। एग्रिगेट टॉपर डॉ. अनुष्का दुबे रहीं जिन्होंने पूरे एमबीबीएस पाठ्यक्रम में सबसे ज्यादा अंक हासिल किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वर्षा पाण्डे द्वारा किया गया।

अपने उ‌द्बोधन में मुख्य अतिथि डॉ. पी.के. पात्रा ने कहा- शिक्षक किसी भी राष्ट्र की प्रगति के आधार होते हैं और यह देखना प्रेरणादायक और सुखद अनुभूति है कि आज के युवा भविष्य को आकार देने के लिए समर्पित है। अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी द्वारा मेधावी छात्रों और उनके पालकों को धन्यवाद एवं आर्शीवचन दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. निकिता शेरवानी, चेयरपर्सन, अकेडमिक अवार्ड कमेटी एवं डॉ. आदित्य के. जैन का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *