न्यूयॉर्क में क्रैश होकर नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, 6 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क सिटी की हडसन नदी में गुरुवार को एक टूरिस्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में स्पेन से आए एक ही परिवार के पांच सदस्य और पायलट शामिल हैं। यह जानकारी रॉयटर्स और एएफपी जैसी अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने दी है। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने दुखद हादसे की पुष्टि करते हुए कहा, “इस वक्त तक सभी छह पीड़ितों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है और दुर्भाग्यवश सभी को मृत घोषित कर दिया गया है। यह एक दिल तोड़ देने वाली और दुखद दुर्घटना है।”
New York Post की रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार लोगों में स्पेन में Siemens कंपनी के प्रेसिडेंट और CEO अगस्टीन एस्कोबार, उनकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हादसे पर दुख जताया। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर उन्होंने लिखा, “हडसन नदी में भयावह हेलिकॉप्टर दुर्घटना। ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट, दो वयस्क और तीन बच्चे अब हमारे बीच नहीं रहे। दुर्घटना का वीडियो बेहद भयानक है। भगवान मृतकों के परिवार और मित्रों को संबल दे।” उन्होंने यह भी बताया कि परिवहन सचिव शॉन डफी और उनकी टीम इस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *