तिल्दा नेवरा सुशासन तिहार-2025 का हुआ आगाज

तिल्दा नेवरा.मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार आज सुशासन तिहार-2025 के तत्वाधान में नायब तहसीलदार तिल्दा-नेवरा विपिन पटेल द्वारा विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने तिल्दा तहसील के विभिन्न ग्रामों की समीक्षा की और आवेदकों से चर्चा कर उनकी मांग और समस्याओं को सुना।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार प्रदेशभर में 8 अप्रैल से 31 मई तक 3 चरणों में आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन डाल सकेंगे। साथ ही यह आवेदन ऑनलाईन पोर्टल sushasantihar.cg.nic.in के माध्यम से भी किये जा सकेेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *