ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत…

कोंडागांव। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार शाम एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और तीनों सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

CG Accident : बता दें कि हादसा दहीकोगा और पानपदरडेग के बीच शाम करीब 4 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही ट्रक ने सामने से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 19 बीपी 5640 को टक्कर मारी। टक्कर की तीव्रता से बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और तीनों सवार सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे कुचल गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *