झीरम घाटी नक्सली हत्याकांड में मारे गये नेताओं को भाजपा पदाधिकारियों ने जय स्तम्भ चौक में दी भावभीनी श्रदांजलि

बीजापुर.झीरम हत्याकांड की बारहवीं बरसी पर आज शाम 6:बजे बीजापुर के जय स्तम्भ चौक पहुंचकर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा झीरमकांड में शहीदों को श्रदांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मीनट का मौन धारण किया गया। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा 25 मई 2013 को जो झीरम कांड हुआ था कायराना घटना हुआ था।जिसमें छत्तीसगढ़ के राजनेता,जवान शहीद हुए थे ये छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। आज पूरा प्रदेश श्रदांजलि अर्पित कर रहा है। हम इस पूरी घटना की निदा करते हुए बस्तर टाइगर स्व.महेंद्र कर्मा सहित सभी राजनेताओं को श्रदांजलि अर्पित करते हैं।

इस दौरान भाजपा के पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदालियर, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी,उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, सभी पार्षद समेत भाजपा नेता एंव कई कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *