कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयास से खरसिया-नया रायपुर-बलौदा बाजार नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, ₹8741 करोड़ की परियोजना से खुलेगा विकास का नया द्वार

तिल्दा नेवरा बलौदा बाजार विधायक कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा से तरुण छत्तीसगढ़ संवाददाता ने बात चित की इस दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि
बलौदा बाजार क्षेत्र में अब विकास की किरणे दिख रही है और रेलवे विभाग ने ट्रेन रुत नई लाइन बिछाने ऐतिहासिक क्षण को साकार किया है छत्तीसगढ़ सरकार के मेहनती मंत्री टंकराम वर्मा ने। लंबे समय से की जा रही उनकी सतत मांग और संघर्ष का फल अब जिले को मिल गया है। केंद्र सरकार ने खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा मार्ग पर 278 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन की स्वीकृति देकर बलौदा बाजार को देश के बड़े रेलवे मानचित्र पर स्थापित कर दिया है।यह परियोजना न केवल जिले के लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक ट्रांसपोर्टेशन क्रांति है। ₹8741 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना – बलौदा बाजार का भविष्य अब पटरी पर!रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना से प्रदेश के 8 बड़े जिलों को सीधा लाभ मिलेगा – जिनमें बलौदा बाजार सबसे मुख्य है।
अब बलौदा बाजार रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे प्रमुख जिलों से सीधे जुड़ जाएगा।

टंकराम वर्मा की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम – जिले के विकास की रफ्तार होगी दोगुनी मंत्री टंकराम वर्मा ने बार-बार बलौदा बाजार की रेल कनेक्टिविटी की मांग को संसद और मंत्रालय में उठाया था। उन्होंने कहा:> “यह सिर्फ रेल लाइन नहीं, बलौदा बाजार के हर गांव, हर किसान, हर व्यापारी और हर युवा के भविष्य की लाइन है। अब यहां व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।”

रेलवे विस्तार से जिले के 34 गांव होंगे सीधे जुड़े, डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी को राहत

नई रेल लाइन से बलौदा बाजार जिले के 34 गांव सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे। इससे न केवल यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि गांवों में उद्योगों की पहुंच, कच्चे माल की आपूर्ति और उत्पादों का परिवहन भी सुगम हो जाएगा।

माल ढुलाई में ऐतिहासिक वृद्ध उद्योगों को मिलेगा बूस्ट

बलौदा बाजार के आसपास सीमेंट प्लांट, चूना पत्थर, लौह अयस्क, कोयला और कृषि उत्पादों की भरमार है। नई लाइन से इनका परिवहन आसान और सस्ता होगा। इससे नए निवेशकों को आकर्षित किया जा सकेगा और जिले में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

यात्रियों के लिए नई सुविधा – एक्सप्रेस ट्रेनों का सफर होगा आसान

अब बलौदा बाजार से नया रायपुर और खरसिया जैसे क्षेत्रों तक सीधी, तेज और सुरक्षित यात्रा संभव होगी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए नया 615 किलोमीटर लंबा ट्रैक तैयार किया जा रहा है, जिससे यात्री समय और सुविधा दोनों में लाभ पाएंगे

19 नए रेलवे स्टेशन – राज्य को मिलेगा मल्टी-ट्रैकिंग का फायदा

इस परियोजना के तहत 19 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। यह नेटवर्क अब सिर्फ मौजूदा कनेक्टिविटी को नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने का केंद्र बिंदु बनेगा।

पर्यावरण के लिए भी वरदान – कार्बन उत्सर्जन में बड़ी कटौती

रेलवे का यह ग्रीन प्रोजेक्ट देश को 95 करोड़ लीटर डीजल की बचत और 477 करोड़ किलो कार्बन उत्सर्जन की कटौती में मदद करेगा – जो लगभग 19 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है। इससे भारत के जलवायु परिवर्तन मिशन को भी मजबूती मिलेगी।

राजस्व मंत्री। बलौदा बाजार विधायक ने कहा कि अब बलौदा बाजार का नाम देश के नक्शे में चमकेगा”

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह केवल एक रेल परियोजना नहीं, बल्कि बलौदा बाजार के सुनहरे भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में बलौदा बाजार को रेल, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी में अग्रणी जिला बनाया जाएगा।

 

बलौदा बाजार, अब देश को जोड़ेगा

यह परियोजना बलौदा बाजार को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक राजधानी में बदलने की पूरी क्षमता रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *