आतंकियों को नहीं छोड़ा जाएगा: किरण रविन्द्र वैष्णव

छुरिया:-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस बर्बर हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई, जिनमें महिलाएं, बच्चे, नवविवाहित जोड़े और एक वायुसेना कर्मी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया का भी इस हमले में निधन हुआ। जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने  घटना की निंदा करते हुए इसे कायरता की पराकाष्ठा और मानवता पर हमला बताया। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि धर्म पूछकर निदर्दोषों की हत्या करना अमानवीय है और ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार और भारतीय सेना आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमन और विकास की राह में रोड़ा बनने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी। आतंक और आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले पकिस्तान के खिलाफ भारत ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में लिए गए कठोर निर्णय हर भारतीय को आतंक व अतंगवादियों को समूल नष्ट करने हेतु भारत की निर्णायक क्षमता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत का यह सख्त रवैया न केवल ‘आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान’ को विश्व मंच पर पुनः उजागर करेगा, बल्कि उसके नापाक मंसूबों को कुचलकर नकेल कसने का काम भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *